Tuesday, February 22, 2011
राहुल गांधी से पूछा ‘‘अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना चाहते हैं तो...
10:49 PM
shailendra gupta
दैनिक भास्कर
कांग्रेस महासचिव को आजकल उत्तरप्रदेश के दौरे के दौरान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने ऐसा प्रश् न पूछ लिया जिसका जवाब देने में कुछ देर के लिए वे कुछ देर के लिए दुविधा में पड़ गए। दरअसल अमेठी में राजफुलवारी में कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ता सोनू सिंह ने राहुल गांधी से पूछा ‘‘अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना चाहते हैं तो प्रियंका को आगे क्यों नहीं लाते?’’
Sunday, February 20, 2011
राहुल गांधी के डिंपल पर कुर्बान लोकतंत्र
11:39 PM
shailendra gupta
- मैंने पूछा, ‘आपको राहुल गांधी अच्छे लगते हैं?’ उसने कहा, ‘बेशक।’ मैंने पूछा, ‘राहुल गांधी की कौन सी बात आपको अच्छी लगती है?’ उसने कहा, ‘राहुल का डिंपल! वह जब मुस्कुराता है तो उसका डिंपल बहुत अच्छा लगता है, मैं उसी की कायल हूं। बाकी नेता (उसने कुछ क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं के नाम लिए) तो जानवरों की तरह लगते हैं, पता नहीं क्यों लोग उन्हें वोट देते हैं!’ मैं चुप हो गया। जैसे एक झटके में मुझे परमज्ञान मिल गया। मेरे ज्ञान चक्षु खुल गए। समझ आ गया कि हिंदुस्तान में महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी मुद्दे क्यों नहीं बन रहे हैं। उस दिन मुझे मेरे सारे सवालों के जवाब मिल गए। मैंने मन ही मन कहा, यह डिंपल डिमोक्रेसी तुम्हें मुबारक मेरे देश!
- -
Saturday, February 19, 2011
राहुल से तो उम्मीद नही लेकिन माया को भी न जाने क्या हो गया
7:03 AM
shailendra gupta
हाशिये के लोगों को कानून के जरिये आत्मनिर्भर नहीं बना सकते उत्तर प्रदेश में दलित उत्पीड़न की घटनाएं चर्चा का विषय हैं। बहन मायावती के मुख्यमंत्री काल में इन घटनाओं का होना ज्यादा चिंताजनक है। राहुल गांधी का कहना है कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर दलित समस्या का समाधान हो जाएगा। सपा और भाजपा भी दलित समुदाय की बेहतरी के लिए अपनी-अपनी पार्टी का सत्ता में आना जरूरी बता रहे हैं। पर जनता क्या करे? इनमें से कौन-सी पार्टी है, जिसका शासन दलितों ने नहीं देखा?
Friday, February 18, 2011
मैं भी लाचार हूँ…..क्या प्रधानमंत्री बन सकता हूँ?
1:06 AM
shailendra gupta
![]() |
| munish |
कल प्रधानमन्त्री जी का व्यक्तव्य सुना तो दिल बाग़ बाग़ हो गया. सुनकर ख़ुशी के आंसू बहने लगे. प्रधानमंत्रीजी के कथन से सुनकर लगा देश वाकई तरक्की कर रहा है. बताइये एक “लाचार” और “मजबूर आदमी” देश का प्रधानमन्त्री बन गया है तो मेरे अन्दर भी उत्साह की तरंगें हिलोरें मारने लगीं . एक उम्मीद बंधी की बेटा मुनीष अब तुम्हारा भी नंबर लग सकता है प्रधानमंत्री बनने का. मैं भी बहुत मजबूर और लाचार आदमी हूँ , और सच तो ये है की मेरी लाचारियत प्रधानमंत्रीजी से मिलती भी है. वो गठबंधन के आगे मजबूर हैं, मैं भी संबंधों को निभाने के लिए मजबूर हूँ. वो भी एक महिला के आगे नतमस्तक हैं मैं भी एक महिला के आगे नतमस्तक हूँ. उनकी सरकार में उन्ही की नहीं चलती मेरे घर में भी मेरी ही नहीं चलती. उनसे देश की व्यवस्था नहीं संभल रही है और मुझसे मेरे घर की व्यवस्था नहीं चलती. आप माने या न माने में भी प्रधानमन्त्री बनने लायक हूँ.
ब्राह्मणों को राहुल गाँधी से न्याय की उम्मीद
1:02 AM
shailendra gupta
यमुनानगर
दैनिक ट्रिब्यून
आल इंडिया कांगे्रस कमेटी के सदस्य व आर्थिक आधार पर ब्राह्मणों को आरक्षण देने के मामले पर बनी कमेटी के संरक्षक उमेश शर्मा का कहना है कि ब्राह्मणों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए क्योंकि ब्राह्मणों की सदा ही हर क्षेत्र में उपेक्षा हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि यमुनानगर जिला हरियाणा में ही पड़ता है, इसलिए हरियाणा के मुख्यमंत्री को चाहिए कि रोहतक की तरह यहां का भी विकास करवाएं। शर्मा यहां कांग्रेसी नेता एनके शर्मा के दो पुत्रों की मौत पर दु:ख व्यक्त करने एवं भगवान परशुराम का मन्दिर बिलासपुर में तैयार करवाने मे मुख्य भूमिका अदा करने वाले कैप्टन वासुदेव रतन शर्मा का हालचाल पूछने आए थे।
राहुल के करिश्मे के भरोसे बैठे हैं कार्यकर्ता
12:47 AM
shailendra gupta
युवा कांग्रेस की बागडोर जब राहुल गांधी के हाथ में आई, तब सियासी हलकों में ऐसा माना गया कि कांग्रेस की चाल कुछ और होगी। राजनीति को युवा बनाने और बुजुर्गवार प्रथा को विराम देकर किसी नए दिशा-निर्देश के सपने देखे जाने लगे। लेकिन युवक कांग्रेस की कार्यप्रणाली को लेकर अब उसकी मातृ संस्था अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सवाल उठने लगे हैं। चूंकि युवा कांग्रेस की कमान स्वयं राहुल गांधी संभाल रहे हैं, इसलिए कार्यप्रणाली के विरोध में कोई खुल कर तो नहीं बोल सकता, लेकिन दबी जुबान सभी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।Tuesday, February 15, 2011
क्या कांग्रेस मनमोहन सिंह से पीछा छुड़ाने का बहाना तलाश रही है?
10:49 PM
shailendra gupta
आनंद प्रधान
teesraraasta.blogspot.com
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्ववाले राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एन.ए.सी) और कांग्रेस की अगुवाई वाली यू.पी.ए सरकार के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है. पिछले डेढ़ महीने में खाद्य सुरक्षा कानून के मसौदे और सूचना के अधिकार में संशोधन से लेकर कई और महत्वपूर्ण आर्थिक, सामाजिक और कानूनी मुद्दों पर दोनों के बीच का टकराव सार्वजनिक रूप से खुलकर सामने आ गया है.
Monday, February 14, 2011
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राहुल गांधी को मुख्य साजिशकर्ता माना
9:08 AM
shailendra gupta
लखनऊ
upwebnews.com
झूठे आरोपों में फंसाने की कोशिशों के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सीधे तौर पर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को मुख्य साजिशकर्ता माना है। संघ का मानना है कि षडयन्त्र के पीछे सोची समझी साजिश है। संघ को फंसाने के लिए पहले पूरी स्क्रिप्ट लिखी गई बाद में कहानी को सामने लाया गया। यह बात आज संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राममाधव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। श्री माधव आज यहां जियामऊ स्थित विश्व संवाद केन्द्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बस इतना ही कहती हूं ' गेट वेल सून' राहुल गांधी
8:56 AM
shailendra gupta
Dr. Rajendra Gupta
मुन्नी को तो आप जानते ही होंगे जो सलमान की खातिर बदनाम हो गई। उसी मुन्नी की एक बहन है चुन्नी जो अपनी बहन की ही तरह बदनाम होना चाहती है। लेकिन किसी एक के लिए नहीं , बल्कि कइयों के लिए। दरअसल चुन्नी को आजकल कई सारे लोगों से प्यार हो गया है। वह कभी किसी के बारे में सोचती है तो कभी किसी के बारे में ... अब फितूर चढ़ा है आज वैलंटाइंस डे पर तो वह अपने दिल की बात उन तक पहुंचा ही देगी।
Monday, January 31, 2011
संजय दत्त राहुल गांधी के अंकल तो नहीं
6:43 AM
shailendra gupta
नवभारत टाइमस ने अपने पोर्टल में फोटो धमाल पेज पर यह मसौदा छपा है कि:
मोतीलाल नेहरू के बारे में अफवाह थी कि इलाहाबाद की फेमस तवायफ दलीपाबाई से उनके संबंध थे। यह भी कहा जाता है कि दोनों की एक बेटी हुई ज़द्दनबाई, जो नरगिस की मां थीं। खैर...बीते लम्हों को देखें तो इस तरह से संजय दत्त राहुल और प्रियंका गांधी के दूर के अंकल हो सकते हैं।
राहुल गांधी के पास ऐसी क्या योग्यता है जिसके बल पर वह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर आसीन हैं
6:36 AM
shailendra gupta
राहुल गांधी आज जिस पद पर बैठे हैं, उसे हासिल करने के लिए उन्होंने क्या- क्या किया
समन्वय नंद/ Visfot.com
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने हाल ही में एक "महत्वपूर्ण" बयान दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस में काम करने के लिए पारिवारिक पृष्ठभूमि अब मायने नहीं रखेगी। संगठन के विभिन्न पदों के लिए व्यक्तित्व और क्षमताओं के आधार पर चुनाव होगा। कांग्रेस में भाई-भतीजावाद के लिए भी कोई स्थान नहीं है। जो कार्यकर्ता संगठन के लिए काम करेगा उसे ही पार्टी में उचित पद दिया जाएगा।
काले धन पर राहुल का बयान को गडकरी ने मजाक बताया
6:16 AM
shailendra gupta
चेन्नई/ Pressnote.in
काले धन पर कांगे्रस महासचिव राहुल गांधी के बयान को भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि विदेश में जमा भारतीयों के काले धन को वापस देश लाने के मुद्दे पर कांगे्रस विरोधाभासी स्थिति में है। राहुल ने औरंगाबाद में शनिवार को कहा था कि विदेशी बैंकों में जमा काला धन आम भारतीयों का है और इसे वापस लाकर जनकल्याण कार्यो में खर्च किया जाना चाहिए। यहां मीडिया से बातचीत में गडकरी ने कहा कांगे्रस एक तरफ उन लोगों के नाम उजागर नहीं कर रही, जिनका काला धन विदेश में है। जबकि राहुल गांधी उनका पर्दाफाश करने और धन को वापस लाने की बात कर रहे हैं। यह वाकई मजाक है।
Saturday, January 29, 2011
राहुल गांधी एक चतुर और पेशेवर राजनीतिज्ञ की तरह अब बयान बाजी करने लगे हैं
8:09 AM
shailendra gupta
Prabhakar Singh
JOURNALIST Delhi : India
हालिया राहुल गांधी का बयान कि ‘राजनीतिक ढांचे में घुन लग गया है और हमें इसे बदलना होगा एसा प्रतीत होता है कि गंदगी के महासागर में खड़े होकर और उसको साफ़ करने की बातबात कर रहे हैं राहुल ... राहुल गांधी एक चतुर और पेशेवर राजनीतिज्ञ की तरह अब बयान बाजी करने लगे हैं..जिस राजनैतिक व्यवस्था को बदलने की बात राहुल गांधी कर रहे है वास्तव में सबसे ज्यादा उनके पार्टी के लोगों ने राजनीति को काफी गंदा कर रखा है.
हमें परिवार तंत्र की राजनीति की तस्वीर बदलनी होगी : राहुल गांधी
7:13 AM
shailendra gupta
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में राहुल गांधी ने कहा, "हमें यह (परिवार तंत्र की राजनीति की) तस्वीर बदलनी होगी. इसलिए सांगठनिक चुनाव कराए जा रहे हैं." राहुल गांधी का कहना है कि इस प्रक्रिया में कोई वंशवादी राजनीति नहीं होगी.
Friday, January 28, 2011
कांग्रेस के युवराज पूरी तरह हताश हो चुके हैं : ठाकरे
5:27 AM
shailendra gupta
मुंबई
एजेंसी
शिवसेना ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की 'मुंबई सभी भारतीयों के लिए' टिप्पणी पर और कड़ा रूख अपनाते हुए एक बार फिर सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठाया। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि मुंबई भले ही सभी भारतीयों की हो सकती है लेकिन यह एक इतालवी मां की कैसे हो सकती है।
राहुल गांधी तक पहुंचेंगे युवा कांग्रेसियों के सुझाव
5:20 AM
shailendra gupta
गुडग़ांव
dainiktribuneonline.com
अब कोई भी युवा कांग्रेसी यह शिकायत नहीं कर सकता कि उसके द्वारा पार्टी हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी पार्टी प्रमुखों को नहीं दी जा रही है। इस संबंध में पार्टी द्वारा ऐसी योजना तैयार की गई है कि किसी भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा देश हित, जन हित सहित पार्टी हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी सीधे देश के लोकप्रिय युवा नेता राहुल गांधी के संज्ञान में लाया जा सकता है।
Thursday, January 27, 2011
राहुल गांधी जो बोलेंगे उसका बड़ा संदेश जाएगा
7:42 AM
shailendra gupta
![]() |
Anoop Aakash Verma |
Anoop Aakash Verma
New Delhi : India
यह लगभग तय है कि अगला चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा इसलिए समझा जा रहा था कि राहुल गांधी जो बोलेंगे उसका बड़ा संदेश जाएगा। पर राहुल के भाषण में आक्रामकता कम, दार्शनिकता ज्यादा थी। इसलिए अगर सहज भाव में कहा जाये तो पूरे देश से आये नेताओं को मजा नहीं आया। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को अवसर देने की बात कही। यही बात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी कही लेकिन आम कार्यकर्ता आगे कैसे आएगा, इसका फामरूला किसी ने नहीं सुझाया।
मैं इस देश में रहने वाले आदिवासियों के जीवन स्तर में बदलाव लाना चाहता हूं: राहुल गांधी
7:32 AM
shailendra gupta
महाराष्ट्र की तीन दिनों की यात्रा पर यहां आए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को युवक कांग्रेस और पार्टी के शीर्ष छात्र संगठन एनएसयूआई में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देते हुए कहा कि कार्यालय पदाधिकारियों का चयन सीधे संगठनों के सदस्य करेंगे.
Wednesday, January 26, 2011
कांग्रेस बहुमत पाए बिना राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का साहस नहीं कर सकती
4:20 AM
shailendra gupta
रामबहादुर राय
जाने-माने पत्रकार
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार दोहरे संकट में फंसती जा रही है। पहला संकट तो कांग्रेस का अपना आंतरिक मामला है, उसकी अपनी कमजोरियां हैं। दूसरा संकट यह कि कांग्रेस घटक दलों को गठबंधन की मर्यादा में रख नहीं पा रही है। वर्ष 2009 में पंद्रहवीं लोकसभा के चुनाव के बाद यूपीए ने जो अपना रोडमैप तैयार किया था, वह अब काम नहीं कर रहा है। कांग्रेस और राहुल गांधी भी इस इरादे से काम कर रहे थे कि 2014 के चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत पाकर गठबंधन की मजबूरी से बाहर निकल आएगी। यह नहीं सोचा गया था कि कुछ ही महीनों में इतने घोटाले सामने आ जाएंगे कि प्रधानमंत्री की छवि दागदार हो जाएगी। घोटालों में भले सीधे प्रधानमंत्री पर आरोप न हों, लेकिन इतना सब लोग समझ रहे हैं कि प्रधानमंत्री मंत्रियों को बर्दाश्त कर रहे हैं और उन पर अंकुश लगाने में नाकाम हैं। इसलिए प्रधानमंत्री भी उतने ही गुनहगार हैं, जितना कि भ्रष्ट मंत्री हैं।
कार्यकर्ताओं से नहीं मिलेंगे राहुल
4:12 AM
shailendra gupta
नागपुर.
दैनिक भास्कर
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी गुरुवार को एक दिवसीय विदर्भ दौरे पर आ रहे हैं। 27 जनवरी को सुबह 8.45 बजे नई दिल्ली से विशेष विमान से वे नागपुर स्थित डा. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर आगमन करेंगे। वहां से 9 बजे सीधे गड़चिरोली के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे।
Subscribe to:
Posts (Atom)

















New Delhi Time