![]() |
| सोनिया गाँधी निजी विदेश यात्रा पर |
Thursday, June 23, 2011
सोनिया गाँधी की निजी विदेश यात्राओं पर सरकार के 1880 करोड़ खर्च
5:16 AM
shailendra gupta
नई दिल्ली
पिछले तीन साल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की निजी विदेश यात्राओं पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकारी विदेश यात्राओं से ज्यादा खर्च हुआ हैं। एक अनुमान के मुताबिक, पिछले तीन साल में सरकार ने करीब 1880 करोड़ रुपए सोनिया के विदेश दौरे के पर खर्च किए है और यह प्रधानमंत्री की यात्राओं पर हुए खर्चे से कहीं ज्यादा है.
आरोप है कि कैग ने इस पर आपत्ति जताई थी लेकिन उसके दो अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इस पर हिसार के एक पत्रकार रमेश वर्मा ने सरकार से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी है कि सोनिया की विदेश यात्रओं के लिए तीन सालों में कुल कितने रुपए खर्च किए हैं? क्या ये यात्राओं सरकारी थी? इन यात्राओं से इस देश को क्या फायदा हुआ? सोनिया एक सांसद हैं, फिर उनको प्रोटोकॉल में एक राष्ट्राध्यक्ष का दर्जा कैसे मिला है? सरकार यह जानकारी देने में आनाकानी कर रही है, लेकिन सूचना आयुक्त ने पीएमओ को निर्देश दिया है कि वह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता को मुहैया कराए।





