This is default featured slide 1 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 2 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 3 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 4 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 5 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

Showing posts with label Rahul Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Rahul Gandhi. Show all posts

Thursday, July 14, 2011

प्रोफेसर दिग्विजय सिंह ने बताया राहुल गांधी के शब्दों का अर्थ

दिल्‍ली। मुंबई में हुए बम धमाकों पर राहुल गांधी की बयानबाजी को कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सही ठहराया है। मुंबई बम धमाकों के बाद राहुल गांधी ने भारत की तुलना अफगानिस्‍तान और इराक से करते हुए कहा था कि मुंबई जैसे हमले तो वहां हर दिन होते रहते हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि जितने भी हमलों की साजिश होती है उनमें से 99 प्रतिशत विफल कर दिए जाते हैं। 1 या 2 प्रतिशत हमले ही सफल हो पाते हैं। इन्‍हें रोका नहीं जा सकता है। उन्‍होंने इतना तक कह डाला कि अमेरिका में भी इस तरह के हमले हो जाते हैं।

हर आतंकी हमले को रोकना नामुमकिनः राहुल

भुवनेश्वर। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का मुंबई हमलों पर ताजा बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। राहुल ने कहा कि देश पर हो रहे हर आतंकी हमले को रोक पाना नामुमकिन है। इराक और अफगानिस्तान का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि आतंकी हमले किसी भी देश में हो सकते हैं। हर आतंकी हमले को रोकना एजेंसियों के लिए संभव नहीं है।

शर्म करो राहुल, अब मौत पर भी राजनीति करने लगे : भाजपा-शिवसेना

नई दिल्ली
बुधवार शाम हुए बम धमाकों की गूंज ने जहां ढे़रो परिवारों का चैन छिन लिया है वहीं कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से नई बहस को जन्म दे दिया है। राहुल के बयान पर भाजपा और शिवसेना ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि राहुल को कुछ भी कहने से पहले शर्म आनी चाहिए। उनका बयान एकदम से बचकाना है।

Sunday, July 10, 2011

धरातल की राजनीति करते राहुल -भयभीत होते विरोधी

तनवीर जाफरी
तनवीर जाफरी
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार हैं )
भारत वर्ष इन दिनों कुछ अजीबो-गरीब राजनैतिक हलचल के दौर से गुज़र रहा है। केंद्र की सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार विशेष कर संप्रग सरकार का सबसे बड़ा घटक दल कांग्रेस पार्टी इस समय चारों ओर से विपक्ष के ज़ोरदार प्रहार झेल रही है। कभी मुंबई का आदर्श सोसायटी घोटाला,कभी कॉमन वेल्थ गे स घोटाला तो कभी 2जी स्पेकट्रम बड़े से बड़े व संगीन घोटाले जहां कांग्रेस पार्टी को संकट में डाल रहे हैं वहीं पैट्रोल,डीज़ल,रसोईगैस,कैरोसिन सहित अन्य तमाम ज़रूरी सामानों की $कीमतों में होने वाली बेतहाशा मूल्यवृद्धि कांग्रेस पार्टी को घोर आलोचनाका पात्र बना रही है। उधर दूसरी ओर जन लोकपाल विधेयक तथा विदेशी बैंकों में भारतीयों द्वारा जमा किए गए काले धन की वापसी के मुद्दे भी कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के समक्ष परेशानी का कारण बने हुए हैं। 

किसकी लड़ाई लड़ रहे हैं राहुल गाँधी

ओमकार चौधरी
ओमकार चौधरी
पिछले महीने 19 तारीख को अपना 41वां जन्मदिन मनाने वाले राहुल गांधी इस वक्त कठिन परीक्षा के दौर से गुजर रहे हैं। वे एेसे मरुस्थल में फसलें लहलाने की मृगतृष्णा पाल बैठे हैं, जहां दूर-दूर तक न पानी है, न खाद और न बीज। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में उन्होंने जमीन की यह जंग एेसे समय शुरू की है, जब आसमान से आग बरस रही है और दिल्ली भी तप रही है। वे गांव, गरीब, किसान और बेरोजगार नौजवानों को यह भरोसा देने की कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस उनके दुख-दर्द को समझती है और उनके साथ है। वे संक्षेप में लोगों को समझाने की कोशिश करते हैं कि मायावती की बसपा सरकार बिल्डरों, भूमाफियाओं और दलालों के साथ मिलकर उनकी उपजाऊ जमीनों को दिन दहाड़े लूटने में लगी है। लेकिन जब लोग महंगाई और भ्रष्टाचार पर सवाल पूछ बेठते हैं तो उनकी बोलती बंद हो जाती है। उनसे जवाब नहीं सूझता। उनकी यह जंग एेसे समय शुरू हुई है, जब केन्द्र की डा. मनमोहन सिंह सरकार गंभीर आरोपों और संगीन सवालों में घिरी हुई है।

राहुल गाँधी से शादी करना चाहती हैं बाबी डार्लिंग

मुंबई।
"मैं राहुल गांधी की बहुत ब़डी फैन हूं। मुझे वह बहुत पसंद हैं। मेरा सपना है कि मैं उनसे शादी करूं और मिसेज गांधी कहलाऊं। मैं उनसे बस एक बार मिलना चाहती हूं। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि मैं उन्हें कितना चाहती हूं।" ये कहना है सेक्स चेंज करवाकर पंकज शर्मा से बॉबी डालिंग बनीं फिल्म-टीवी एक्ट्रेस बॉबी डालिंग का। बॉबी के अनुसार उसका दिल कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर आ गया है और वह राहुल से शादी करना चाहती है।

Saturday, July 9, 2011

मैं नौटंकी नहीं करता: राहुल गांधी

अलीगढ़। 
उत्‍तर प्रदेश के किसानों को को जमीन के बदले मुआवजा दिलाने के लिए बुलाई गई कांग्रेस पार्टी की किसान महापंचायत में आखिरकार राहुल गांधी के दिल में लगे घाव उभर कर सामने आ ही गये। जब उनसे नहीं रहा गया तो उन्‍होंने कह ही दिया कि वो नौटंकी नहीं करते। असल में पिछले चार दिन की उनकी पदयात्रा को तमाम राजनीतिक पार्टियों ने नौटंकी करार दिया था।

Friday, July 8, 2011

राहुल ने दलित के घर गुजारी रात,पर खाना नहीं खाए

लखनऊ
कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश में पदयात्रा चौथे दिन भी जारी है, लेकिन राज्य की सत्ताधारी बहुजन समाज पार्टी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी आज भी जातिवादी मानसिकता से ग्रसित है. बहुजन समाज पार्टी ने प्रेस रिलीज़ जारी करके कहा कि गुरुवार की रात राहुल अलीगढ़ के मरोड़गढ़ी गांव में कंजड़ बिरादरी के उदय वीर के घर ठहरे पर उनके घर का खाना नहीं खाया.

दिल्ली में बैठकर किसानों की समस्याओं को नहीं समझा जा सकता: राहुल गांधी

अलीगढ़
भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर किसानों की परेशानियां जानने के लिए उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से पदयात्रा पर निकले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली या लखनऊ में बैठकर किसानों की समस्याओं को नहीं समझा जा सकता, इसके लिए जमीन पर उतरने की जरूरत है।

Wednesday, July 6, 2011

राहुल ने किसान के घर में खाई दाल-रोटी, छत पर सोए

 वीरेंद्र शर्मा
रामपुर बदली।

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कल रात रायपुर बांगर गांव में बिताई। जब वह रायपुर बांगर गांव पहुंचे , तो वहां ग्रामीणों में उत्साह देखने लायक था। लोगों ने आगे बढ़कर राहुल का स्वागत किया। उनके यहां आने की सूचना मिलने पर जेनरेटर और एसी की व्यवस्था कर दी गई थी।

राहुल गांधी: ट्रेनी महासचिव !

महेंद्र श्रीवास्तव
सच तो ये है कि राहुल गांधी पर कुछ लिखना सिर्फ अपना समय खराब करना है, लेकिन आज सुबह से खबरिया चैनल जिस तरह से राहुल के आगे पीछे दौड़ लगा रहे हैं उससे मैं भी मजबूर हो गया कुछ लिखने के लिए। दो महीने पहले पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव के दौरान केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युदानंद ने जब राहुल को "अमूल बेबी " कहा तो तमाम लोगों के साथ ही मुझे भी अच्छा नहीं लगा। मुझे लग रहा था कि एक राष्ट्रीय पार्टी के महासचिव पर इस तरह व्यक्तिगत हमले से बचा जाना चाहिए। लेकिन अब जिस तरह की हरकतें राहुल गांधी कर रहे हैं, उससे मैं " अमूल बेबी " टिप्पणी को गलत नहीं मानता।

राहुल पहले पीएम बनेंगे या सीएम, सर्वेक्षण से होगा फैसला

Rahul Gandhi
विनोद अग्निहोत्री
नई दिल्ली
राहुल गाँधी पहले प्रधानमंत्री बनेंगे या पहले उत्तरप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री के रूप में पेश होकर कांग्रेस विधानसभा चुनावों का महाभारत जीतेगी, इसका फैसला राहुल की कोर टीम द्वारा कराए जाने वाले सर्वेक्षण के नतीजों के बाद होगा।

Saturday, July 2, 2011

‘मायाराज’ में न्याय की उम्मीद करना बेकार: राहुल गांधी

Rahul Gandhi/ कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी
 लखीमपुरखीरी। उत्तर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा हमला करते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि 'मायाराज' में किसी को न्याय की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। श्री गांधी लखनऊ से सड़क मार्ग से खीरी जिले के निघासन पहुंचे। वहां उन्होंने गत 10 जून को थाना परिसर में मारी गई 14 वर्षीय सोनम के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने सोनम के परिजनों को आश्वासन दिया कि जो भी संभव होगा, वे उनके लिए करेंगे। परिजनों की घटना की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग पर उन्होंने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

Monday, June 27, 2011

देश को फिर मिलेगा कुंवारा प्रधानमंत्री !

लिमटी खरे
 लिमटी खरे
कांग्रेस के चतुर सुजान महासचिव राजा दिग्विजय सिंह के वक्तव्यों से कांग्रेस की भविष्य की रणनीति के बारे में अंदाजा लगाने में आसानी हो जाती है राजनैतिक भविष्यवक्ताओं को। राजा के हाल ही के वक्तव्यों से साफ हो गया है कि राहुल पीएम भी बनेंगे और घर भी बसाएंगे। कांग्रेस के अंदर अब यह बहस छिड़ गई कि राहुल घर पहले बसाएंगे या फिर अटल बिहारी बाजपेयी के बाद दूसरे कुंवारे ही प्रधानमंत्री बनेंगे। 

कांग्रेस नेता चाहते हैं, अन्ना और बाबा की चुनौती से निपटने के लिए राहुल गांधी आगे आएं

MAHINDRA GORELE
MAHINDRA GORELE

काले धन को वापस लाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव व अन्ना हजारे के आंदोलनों से धूमिल हुई छवि को बचाने के लिए कांग्रेस सरकार राहुल गांधी का सहारा ले रही है। कांग्रेस के कई नेता चाहते हैं कि अन्ना और बाबा की चुनौती से निपटने के लिए राहुल गांधी आगे आएं और लोगों के बीच जाकर अपने करिश्माई व्यक्तित्व से सरकार पर विश्वास लौटाने का काम करें। शुक्रवार को हुई कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा भी की गई।

Sunday, June 26, 2011

प्रधानमंत्री पद को किसी एक परिवार की जागीर नहीं बनने दिया जाना चाहिए: आडवाणी

कांग्रेस पार्टी के भीतर से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने इस बात पर जोर दिया है कि भारत जैसे लोकतंत्र में प्रधानमंत्री पद को किसी एक परिवार की जागीर नहीं बनने दिया जाना चाहिए।

Saturday, June 25, 2011

सोनिया ने दिया अन्ना पर हमले का आदेश, राहुल गाँधी भी फैसले के समर्थन मैं

 नईदिल्ली
सोनिया गांधी के आवास पर 1 घंटा 40 मिनट चली कांग्रेस कार्यसमिति की मीटिंग के बाद प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति (टीम सोनिया) ने केन्द्र सरकार को सलाह (कांग्रेस में हुक्म को सलाह भी कहते हैं) दी है कि वह लोकपाल विधेयक के मामले में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों (टीम अन्ना) के सामने झुके नहीं.

Thursday, June 23, 2011

यू ट्यूब पर आज की महाभारत मैं राहुल गाँधी को बनाया दुर्योधन

एजेंसी। वैसे तो भारतीय राजनीति का हाल सबको पता ही है, लेकिन इन दिनों भारतीय राजनीति के महाभारत का एक वीडियो इंटरनेट की दुनिया में जबर्दस्त तरीके से धूम मचाए हुए है। इस वीडियो में बाबा रामदेव और अन्ना हजारे को पांडवों के रूप में तो केंद्र सरकार के कई दिग्गजों को कौरवों के रूप में प्रदर्शित किया गया है। इस वीडियो को यू ट्यूब से ‘आज की महाभारत’ नाम से ढूंढा जा सकता है।

Wednesday, June 22, 2011

नवभारत टाइम्स के सर्वे में भी राहुल गांधी अयोग्य करार

राहुल गांधी
सेन्ट्रल डेस्क
लेंस ऑन न्यूज के बाद अब नवभारत टाइम्स के सर्वे में भी लोगों ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए आयोग्य करार दिया है।
नवभारत टाइम्स के न्यूज पोर्टल नवभारत टाइम्स.इंडिया टाइम्स.कॉम पर हुए इस सर्वे में 72 प्रतिशत लोगों ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य माना है, जबकि 27 प्रतिशत लोगों ने योग्य करार दिया है।

Monday, June 20, 2011

पार्टी आलाकमान और जनता को फैसला करना है कि राहुल गाँधी कब बनेंगे प्रधानमंत्री


कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता जयंती नटराजन
कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता जयंती नटराजन ने संवाददाताओं के अनेक सवालों के जवाब में कहा, यह एक ऐसा मुद्दा है जिसके बारे में उन्हें, पार्टी आलाकमान और जनता को फैसला करना है.