This is default featured slide 1 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 2 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 3 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 4 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 5 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

Showing posts with label Soniya Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Soniya Gandhi. Show all posts

Sunday, July 3, 2011

कहाँ दफ़न हो गया सुदर्शन का मुद्दा

नवंबर 2010 मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रमुख के.एस.सुदर्शन ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था। सुदर्शन ने सोनिया को सीआईए की एजेंट भी बताया था। सुदर्शन ने यह भी कहा कि सोनिया अपनी मां की अवैध संतान है। हिंदू विरोधी दुष्प्रचार के खिलाफ आरएसएस के धरने पर मीडिया से चर्चा में सुदर्शन ने यह बातें कहीं थी। इसके बाद इस मुद्दे पर कोई बहस नही हुई.

Friday, July 1, 2011

बापू बोले सोनिया भारत छोड़ो

रायपुर.  धार्मिक प्रवचनकर्ता आसाराम बापू इन दिनों कांग्रेसियों के निशाने पर हैं। आसाराम ने रायपुर में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को विदेशी बताते हुए उन्हें भारत छोड़ने की नसीहत दे दी। ये बयान उन्होंने तब दिये जब उनके शिविर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह वहां मौजूद थे। आसाराम के इस बयान पर कांग्रेस ने भारी विरोध जताया। गौरतलब है कि आसाराम ने सीधे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। अपने धार्मिक प्रवचन में उन्होंने पहले अंग्रेजों का जिक्र किया और मौजूदा केंद्र सरकार की तुलना अंग्रेजी शासनकाल से कर दी। बात यहीं खत्म नहीं हुई। आसाराम ने दिल्ली में बाबा रामदेव के कार्यक्रम में पुलिसिया कहर का जिक्र किया और इसके लिए सोनिया को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद उन्होंने सोनिया गांधी को विदेशी करार देते हुए देश और कांग्रेस पार्टी छोड़ने की नसीहत दे दी। जिस वक्त आसाराम अपने प्रवचन में सोनिया के खिलाफ जहर उगल रहे थे। उनके पंडाल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे। 

Monday, June 27, 2011

10 जनपथ और 7 रेसकोर्स में खिचीं तलवारें

 लिमटी खरे
 कांग्रेस सत्ता के शीर्ष केंद्र 10, जनपथ (सोनिया गांधी का सरकारी आवास) और 7, रेसकोर्स रोड़ (प्रधानमंत्री का सरकारी आवास) के बीच वर्चस्व की निर्णायक जंग खेली जाने वाली है। मंत्रीमण्डल में शामिल नेताओं ने अपनी लक्ष्मण रेखा निर्धारित कर ली है। वर्तमान समीकरणों में प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह खासे मजबूत नजर आ रहे हैं, वहीं सोनिया गांधी के नामलेवा चंद मंत्री ही बचे हैं मंत्रीमण्डल में।

Sunday, June 26, 2011

इंदिरा गाँधी v/s जेपी, सोनिया गाँधी v/s अन्ना

वरिष्ठ पत्रकार  रामबहादुर राय

रामबहादुर राय
वरिष्ठ पत्रकार
 
इन दिनों जन आंदोलन की खेती से नई राजनीति की फसल लहलहाने के आसार दिखते ही प्रणब मुखर्जी जैसे अनुभवी और समझदार कांग्रेसी इमरजेंसी की मनोग्रंथि से ग्रस्त हो जाते हैं। उनको तुरत-फुरत 1974 की परिस्थितियां सताने लगती हैं। यह दिखाता है कि विदेशों में जमा कालेधन की वापसी और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पैदा हुए जन उभार से कांग्रेस के नेताओं के होश उड़ गए हों। वैसे ही जैसे 12 जून 1975 को हुआ।


Saturday, June 25, 2011

सोनिया ने दिया अन्ना पर हमले का आदेश, राहुल गाँधी भी फैसले के समर्थन मैं

 नईदिल्ली
सोनिया गांधी के आवास पर 1 घंटा 40 मिनट चली कांग्रेस कार्यसमिति की मीटिंग के बाद प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति (टीम सोनिया) ने केन्द्र सरकार को सलाह (कांग्रेस में हुक्म को सलाह भी कहते हैं) दी है कि वह लोकपाल विधेयक के मामले में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों (टीम अन्ना) के सामने झुके नहीं.

Friday, June 24, 2011

आतंकवाद पर पाक और भ्रष्टाचार पर सोनिया का भरोसा नहीं : नितिन गडकरी

वार्ता
जमशेदपुर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर भ्रष्टाचार और काले धन के मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए आज चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस ने बाबा रामदेव की तरह गांधीवादी नेता अन्ना हजारे के अनशन को रोकने की कोशिश की तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। गडकरी ने कहा कि जैसे आतंकवाद पर पाकिस्तान की बात का भरोसा नहीं किया जा सकता वैसे ही भ्रष्टाचार पर सोनिया की बात का भरोसा नहीं किया जा सकता।

Thursday, June 23, 2011

सोनिया गाँधी की निजी विदेश यात्राओं पर सरकार के 1880 करोड़ खर्च

सोनिया गाँधी निजी विदेश यात्रा पर
नई दिल्ली
 पिछले तीन साल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की निजी विदेश यात्राओं पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकारी विदेश यात्राओं से ज्यादा खर्च हुआ हैं। एक अनुमान के मुताबिक, पिछले तीन साल में सरकार ने करीब 1880 करोड़ रुपए सोनिया के विदेश दौरे के पर खर्च किए है और यह प्रधानमंत्री की यात्राओं पर हुए खर्चे से कहीं ज्यादा है.
आरोप है कि कैग ने इस पर आपत्ति जताई थी लेकिन उसके दो अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इस पर हिसार के एक पत्रकार रमेश वर्मा ने सरकार से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी है कि सोनिया की विदेश यात्रओं के लिए तीन सालों में कुल कितने रुपए खर्च किए हैं? क्या ये यात्राओं सरकारी थी? इन यात्राओं से इस देश को क्या फायदा हुआ? सोनिया एक सांसद हैं, फिर उनको प्रोटोकॉल में एक राष्ट्राध्यक्ष का दर्जा कैसे मिला है? सरकार यह जानकारी देने में आनाकानी कर रही है, लेकिन सूचना आयुक्त ने पीएमओ को निर्देश दिया है कि वह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता को मुहैया कराए।

Saturday, June 18, 2011

हम सोनिया गांधी से चार सवाल पूछना चाहते हैं: रविशंकर प्रसाद

ravi shankar prasad
नई दिल्ली
बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी को निशाना बनाए जाने से खफा बीजेपी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि वह तो दरबारी संस्कृति की पोषक रही है, इसी वजह से बीजेपी के एक साधारण कार्यकर्ता के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचने के सफर को पचा नहीं पा रही। पार्टी ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका तो करप्शन के खिलाफ लड़ाई का दावा ही खोखला है। अगर वह सच में करप्शन से लड़ना चाहती थीं तो जब घोटाले हो रहे थे, तब क्यों चुप थीं। 

सोनिया गांधी इस पक्ष में है कि लोकपाल मजबूत होना चाहिए

नई दिल्ली
  लोकपाल बिल कांग्रेस सरकार के लिए गले की हड्डी हो गई है. जिसे ना वो उगल पा रही है और ना ही निगल पा रही है. क्‍योंकि अगर वो बिल बनाने का विरोध करती है तो सत्‍ता से जाती है और जनता का विश्‍वास खोती है. और अगर बिल बनाने के प्रति नागरिक समाज का सहयोग करती है तो भी सत्‍ता और जनता के विश्‍वास को खोती है और गठबंधन के लिए खतरा खड़ा करती है.
इसलिए बिल के मसले को अटकाने के लिए कांग्रेस पार्टी और यूपीए की केंद्र सरकार लोकपाल के मामले पर राय नहीं देने वाले राजनीतिक दलों के पाले में गेंद डालने की तैयारी कर रही है. कांग्रेस कोर ग्रुप की शुक्रवार को हुई बैठक के बाद सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने कहा कि हम जरूरी होने पर इस मसले पर राजनीतिक दलों की एक बैठक भी मानसून सत्र के पहले बुला सकते हैं.

Thursday, June 16, 2011

राजीव गांधी की राजनीति में आत्मघाती गलती थी खुद को मिस्टर क्लीन घोषित करवाना


वीरेंद्र शर्मा
नईदिल्ली 
  राजीव गांधी की राजनीति में आत्मघाती गलती क्या थी? खुद को मिस्टर क्लीन घोषित करवाना .इंदिराजी श्यानी थीं उनकी सरकार में चलने वाले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जब उनकी राय पूछी गई उन्होंने झट कहा यह तो एक भूमंडलीय फिनोमिना है .हम इसका अपवाद कैसे हो सकतें हैं .(आशय यही था सरकारें मूलतया होती ही बे-ईमान और भ्रष्ट हैं ).यह वाकया १९८३ का है जिस पर दिल्ली उच्च न्यायालय के एक ईमानदार न्यायाधीश महोदय ने निराशा और हताशा के साथ कहा था वहां क्या हो सकता है भ्रष्टाचार के बिरवे का जहां सरकार की मुखिया ही उसे तर्क सम्मत बतलाये .यही वजह रही इंदिराजी पर कभी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा न ही उन्होंने कभी अपने भ्रष्टाचार और इस बाबत निर्दोष होने का दावा किया .ज़ाहिर है वह मानतीं थीं-"काजल की कोठारी में सब काले ही होतें हैं .ऐसा होना नियम है अपवाद नहीं ।

Wednesday, June 15, 2011

सोनिया गाँधी की कहानी सुब्रमण्यम स्वामी की जुबानी


Anami Sharan Babal
 Editor-muktakantha

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के सामने जब सोनिया गांधी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया , तो वो पशोपेश में थे। ये 17 मई 2004 का दिन था। तब इस मामले में कई संवैधानिक अड़चनें थीं और कलाम इस पर सलाह लेना चाहते थे। मीडिया के तमाम हाइप के बावजूद वो तब सौ करोड़ लोगों के इस देश की प्रधानमंत्री नहीं बन पाईं। मैं यही कहूंगा कि ये संयोग था कि हमारी राष्ट्रीयता की अस्मिता की तब रक्षा हुई और इस पर खरोच लगने से बच गई। इसके बाद ये आवाजें भी उठीं कि भला किस तरह लोकतांत्रिक तरीके से और संवैधानिक तरीके से सोनिया गांधी को किसी सार्वजनिक पद से दूर रखा जा सकता है। मेरा सोनिया गांधी से विरोध केवल इसलिए नहीं है कि वो इतालवी हैं और इटली में पैदा हुई हैं। किसी भी लोकतांत्रिक देश में , जिसमें इटली भी शामिल है इस तरह का मुद्दा उठ ही पाता कि किसी विदेशी मूल के व्यक्ति को किस तरह देश का प्रमुख होने से रोका जाये , क्योंकि वहां संविधान में पहले से ही इस बात की साफ-साफ व्यवस्था की जा चुकी है। 

Tuesday, June 14, 2011

सोनिया गांधी से भेंट करना मेरे लिए उचित नहीं: जयललिता

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता
मंगलवार १४ जून २०११ को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की. विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी आईं अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की अध्यक्ष जयललिता ने मंगलवार को मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन में केंद्रीय ग्रिड से तमिलनाडु को 1000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली के आवंटन सहित राज्य सरकार की अन्य मांगों का ब्यौरा है. साथ सोनिया गांधी से मुलाकत न करने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में जयललिता ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट करना मेरे लिए उचित नहीं

Monday, June 13, 2011

बेरोजगारी दूर करने में सोनिया सरकार नाकाम

नई दिल्ली
1947 से 2009 तक के राजकाल पर यदि हम पैनी दृष्टि डालें तो एक बात स्पष्ट हो जाती है कि कांग्रेस राज में पूंजीपतियों, ब्यूरोक्रेटस, मुनाफाखोरों और बेईमानों ने ही सुख भोगा है। सामान्य जनता ने सिर्फ कष्ट ही झेला है फिर चाहे वह पंडित नेहरू का दौर रहा हो अथवा श्रीमती इंदिरा गांधी का। स्व॰ राजीव गांधी का दौर भी अपवाद साबित न हो सका। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और नौकरशाही की सजा विगत 60 वर्षों में साधारण जनता ने ही चुकायी है। जनता ने जब अधिकारों की आवाज बुलंद की तो उसे कुचलने का षड्यंत्रा कांग्रेस नेताओं ने सुनियोजित ढंग से किया। जनता 1975 से 1978 के उस दौर को शायद ही कभी भुला पाएगी।

अण्णा हजारे ने लिखी सोनिया गांधी को चिट्‍ठी

अण्णा हजारे

गांधीवादी कार्यकर्ता अण्णा हजारे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस नेताओं द्वारा उन्हें भाजपा और आरएसएस का मुखौटा बताये जाने पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग धोखेबाज हैं और झूठ बोलते हैं।
हजारे ने सोनिया को लिखे पत्र में लोकपाल विधेयक के संसद के मानसून सत्र में पारित नहीं होने की स्थिति में 16 अगस्त से फिर अनशन पर जाने की बात दोहराई है। उन्होंने कहा कि उन्हें 30 जून तक विधेयक का मसौदा तैयार हो पाने पर भी संदेह है।

Sunday, June 12, 2011

पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी एवं सोनियां गांधी से जुड़े कुछ छायाचित्र

सोनिया गांधी ने पत्रकार की हत्या पर दुख जताया

 सोनिया गांधी

एजेंसी
नई दिल्ली

मुम्बई के सांध्य दैनिक मिड-डके के वरिष्ठ पत्रकार ज्योतिंद्र डे की हत्या पर सोनिया गांधी ने दुख जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र सरकार से कहा कि वह आरोपियों को पकडने के लिए पूरी कोशिश करें।

सोनिया एवं राहुल गाँधी के वेबसाईट हैक.

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी व उनके सांसद पुत्र राहुल गांधी की संसदीय क्षेत्र की वेबसाइटों को हैक कर लिया गया था। हैकरों ने इन दोनों वेबसाइटों से कई महत्वपूर्ण व संवदेनशील जानकारियां भी चुरा लीं। यह वारदात उस वक्त हुई है कि जब उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस यहां अपनी जमीन मजबूत तैयार करने में जुटी हैं। खास तौर पर राहुल गांधी यहां जमीनी स्तर की राजनीति करने में सक्रिय हैं। हैकरों की इस करतूत से राहुल गांधी के आम आदमी से जुड़ने की कवायद में भी रुकावट आई है।