This is default featured slide 1 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 2 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 3 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 4 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 5 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

Friday, June 24, 2011

आतंकवाद पर पाक और भ्रष्टाचार पर सोनिया का भरोसा नहीं : नितिन गडकरी

वार्ता
जमशेदपुर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर भ्रष्टाचार और काले धन के मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए आज चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस ने बाबा रामदेव की तरह गांधीवादी नेता अन्ना हजारे के अनशन को रोकने की कोशिश की तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। गडकरी ने कहा कि जैसे आतंकवाद पर पाकिस्तान की बात का भरोसा नहीं किया जा सकता वैसे ही भ्रष्टाचार पर सोनिया की बात का भरोसा नहीं किया जा सकता।
भाजपा अध्यक्ष ने 2जी घोटाले के मामले में तत्कालीन वित्तमंत्री और मौजूदा गृहमंत्री पी. चिदंबरम तथा राष्ट्रमंडल घोटाले पर कैग की आगामी रिपोर्ट आने के बाद प्रधानमंत्री समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं को घेरने की भी चेतावनी दी।


गडकरी ने आज यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि काले धन के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से अनशन पर बैठे बाबा रामदेव समेत कई संतों को सोनिया और मनमोहन सिंह के इशारे पर पीटा गया और महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिये गये। अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बेशर्मी के साथ अन्ना हजारे को खबरदार कर रहे हैं कि अगर उन्होंने 16 अगस्त को घोषित अपना अनशन करने की कोशिश की तो उनका भी ऐसा ही हश्र होगा। कांग्रेस आपातकाल जैसा माहौल तैयार कर रही है।
गडकरी ने अपने खास अंदाज में कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि यह देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। गरीब जनता यहां की मालिक है। यह इस तरह नहीं चलेगा। भाजपा ऐसा नहीं होने देगी चाहे इसके लिए हमे कुर्बानी देनी पड़े। हमारा रामदेव या अन्ना के आंदोलन से कोई संबंध नहीं है, सिवाय इसके कि जो भी भ्रष्टाचार के विरोध में खड़ा होगा भाजपा उसका साथ देगी।


उन्होंने कहा कि सोनिया और मनमोहन काले धन के बारे मे चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि देश का 22 लाख हजार करोड़ रुपया विदेशी बैंकों में है। संयुक्त राष्ट्र के एक संकल्प के बाद 140 में से 117 देश कानून संशोधित कर अपना काला धन वापस ला चुके हैं पर कांग्रेस सरकार ने ऐसा नहीं किया। यह पैसा आने से गरीबों को भला होता पर ऐसा न कर योजना आयोग 21 रुपये रोजाना से अधिक कमाने वालों को अमीर बताने में लगा है। किसान और गरीब भूखे मर रहे हैं देश की हालत खराब है। गरीबी मिटाने के नाम पर कांग्रेस ने अपने नेताओं कार्यकर्ताओं की ही गरीबी दूर की है। देश की आधी आबादी अब भी 20 रुपये रोजाना से कम पर गुजारा कर रही है। भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस लक्ष्मी दर्शन पार्टी बन गयी है।
गडकरी ने कहा कि एक लाख 76 हजार करोड़ के 2 जी घोटाले में चिदंबरम की संदिग्ध भूमिका की सुनवाई उच्चतम न्यायालय में चल रही है। करीब 76 हजार करोड़ रुपये के राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में केवल संचालन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी को जेल भेजना पर्याप्त नहीं है। इन खेलों पर हुए खर्च को प्रधानमंत्री कार्यालय, मंत्री समूह तथा कई समितियों के जरिये पास किया गया था। कैग की आगामी रिपोर्ट आने पर यह बाते उजागर हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा को सांप्रदायिक कह कर मुसलमानों को डराती है कि हम उन्हें पाकिस्तान भेज देंगे जो कि गलत है। हम मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं बल्कि आतंकवादियों और पाकिस्तान परस्त लोगों के खिलाफ हैं। कांग्रेस ने उन्हें क्लीनर और ट्रक चालक जैसे निम्न स्तरीय काम देने के अलावा और क्या किया है।

गडकरी ने कहा कि जैसे आतंकवाद पर पाकिस्तान की बात का भरोसा नहीं किया जा सकता वैसे ही भ्रष्टाचार पर सोनिया की बात का भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट प्रशासन की नीति पर चलने वाली कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के शासन में 76 हजार करोड़ टन अनाज गोदामों में सड़ गया जिसे अब कुत्ते और चूहे भी नहीं खा रहे। जब अदालत ने इस पर जवाब तलब किया तो प्रधानमंत्री ने इसे हस्तक्षेप माना।