This is default featured slide 1 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 2 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 3 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 4 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 5 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

Friday, June 17, 2011

राहुल के जन्मदिन को किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस

 www.pressnote.in
 उत्तर प्रदेश सरकार पर भट्टा-पारसौल और लखीमपुर कांड के मुद्दे पर दबाव बनाने में जुटी पार्टी अब राहुल के जन्मदिन को प्रदेश में किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाएगी। यही नहीं कांग्रेस आलाकमान ने इन दोनों मामले को हवा देने के लिए उत्तर प्रदेश कोटे के केंद्रीय मंत्रियों की फौज को ताबड़तोड़ राज्य का दौरे करने का निर्देश दे दिया है।
भट्टा-पारसौल पर राहुल की मुहिम पर दम भरने वाली कांग्रेस ने अब अपने युवराज के जन्मदिन को भुनाने का फैसला कर लिया है। प्रदेश के नेता इसके जरिए एक तीर से दो निशाना साधने में जुटे हैं। बर्ड डे के बहाने उनकी खुद की सियासत चमकेगी और साथ ही राहुल को खुश करने का मकसद भी पूरा हो जाएगा।

जन अभियान छेड़ने का निर्देश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने प्रदेश के सभी केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जिला और शहर कमेटियों को चिट्ठी लिखकर 19 जून को किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ 19 जून को जन अभियान छेड़ने का निर्देश दिया है।
भट्टा-पारसौल और लखीमपुर कांड को हवा देने के लिए उत्तर प्रदेश कोटे के केंद्रीय मंत्रियों को प्रदेश के लगातार दौरे के निर्देश भी दे दिए गए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि वह शुक्रवार को लखीमपुर का दौरा करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह और प्रदीप जैन भी राज्य का दौरा करेंगे।
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के 42वें जन्म दिन से ठीक पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और महासचिव दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनमें (राहुल) प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण और क्षमता हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी में न केवल शासकीय समझ है, बल्कि वह सामाजिक राजनीतिक मुद्दों को समझते हैं और उन्हें सुलझाते हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल में सबसे विशेष बात उनका काम करने का तरीका तथा लोगों के बीच जाकर उनसे घुलना मिलना है। नेहरू-गांधी परिवार की तरह उनमें जनता के प्रति लगाव और सम्मान है। राहुल गांधी का दलितों के घर में रात बिताना और प्रशासन को चकमा देकर भट्टा पारसौल जाना जैसे कदमों को विपक्ष द्वारा ड्रामा बताने के आरोप को खारिज करते हुए सिंह ने कहा कि राहुल जो भी करते हैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हैं।