This is default featured slide 1 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 2 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 3 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 4 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 5 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

Friday, July 1, 2011

बापू बोले सोनिया भारत छोड़ो

रायपुर.  धार्मिक प्रवचनकर्ता आसाराम बापू इन दिनों कांग्रेसियों के निशाने पर हैं। आसाराम ने रायपुर में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को विदेशी बताते हुए उन्हें भारत छोड़ने की नसीहत दे दी। ये बयान उन्होंने तब दिये जब उनके शिविर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह वहां मौजूद थे। आसाराम के इस बयान पर कांग्रेस ने भारी विरोध जताया। गौरतलब है कि आसाराम ने सीधे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। अपने धार्मिक प्रवचन में उन्होंने पहले अंग्रेजों का जिक्र किया और मौजूदा केंद्र सरकार की तुलना अंग्रेजी शासनकाल से कर दी। बात यहीं खत्म नहीं हुई। आसाराम ने दिल्ली में बाबा रामदेव के कार्यक्रम में पुलिसिया कहर का जिक्र किया और इसके लिए सोनिया को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद उन्होंने सोनिया गांधी को विदेशी करार देते हुए देश और कांग्रेस पार्टी छोड़ने की नसीहत दे दी। जिस वक्त आसाराम अपने प्रवचन में सोनिया के खिलाफ जहर उगल रहे थे। उनके पंडाल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे। 

अपने प्रवचन के दौरान आसाराम बापू ने कहा, 'मेरा अभी कोई काम नहीं है. जो भी काम करता हूं भगवान का ही करता हूं| देश को सताने वाले लोगों से टक्‍कर ले रहा हूं इसके पीछे भी भगवान का हाथ है'|

उन्‍होंने कहा, 'पहले महात्‍मा गांधी ने कहा था अंग्रेजों भारत छोड़ों. लेकिन अब ऐसा ही माहौल सोनिया गांधी के लिए चल पड़ा है| जो महिला अपनी सत्‍ता की ताकत से जैनेंद्र सरस्‍वती, बाबा रामदेव और बापू जैसे साधु-संतों को सता रही हो उसे देश छोड़ देना चाहिए'|

मजे की बात यह है कि आसाराम के शिष्यों की अगली जमात में खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह अपनी पत्नी वीणा सिंह के साथ पहुंचे थे|

उधर, छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमन सिंह के सामने सोनिया गांधी के खिलाफ दिए गए इन बयानों से नाराज कांग्रेस ने आसाराम बापू को आड़े हाथों लिया है| पार्टी ने कहा है कि सोनिया के खिलाफ इस तरह के बयानों को बिल्‍कुल भी बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा|

छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रवक्‍ता रमेश ने कहा कि यूपीए अध्‍यक्ष के खिलाफ आसाराम बापू के इस तरह के बयान लोकतंत्र की बेइज्‍जती है|

उन्‍होंने कहा,' सोनिया गांधी इस देश की नागरिक हैं और उन्‍हें देश के मतदातओं ने चुनकर संसद में भेजा है| इस तरह के बयान आम आदमी का अपमान है, इसलिए उन्‍हें माफी मांगनी चाहिए'|
 
आसाराम के बयान पर कांग्रेस ने भारी विरोध जताया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आसाराम का पुतला फूंका और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि आसाराम बापू एक तरफ तो धर्म-कर्म और मातृशक्ति की बात करते हैं और दूसरी ओर महिलाओं पर अपमानजनक टिप्प्णी करते हैं। ऐसे लोगो को हम बर्दाश्त नही करेंगे। मालूम हो कि आसाराम के लिए ये पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी कई मौकों पर वो विवादित बयान दे चुके हैं। आसाराम और विवादों का पुराना नाता है। आश्रम में बच्चों की मौत का मामला हो या फिर जमीन कब्जाने का। आसाराम कई मामले में फंसे हुए हैं और अब सोनिया गांधी पर बयान देकर उन्होंने एक नया विवाद खड़ा कर लिया है।