Tuesday, June 14, 2011
गांधी जी की धरती पर चापलूसों की तानाशाही
2:26 AM
shailendra gupta
अरिन्दम चौधरी
IIPM के संस्थापक निदेशक
चार जून को जो कुछ भी हुआ, वह भारतीय लोकतंत्र पर बदनुमा धब्बा है, लोग जब इसकी तुलना जालियांवाला नरसंहार और आपातकाल के दिनों से करते हैं, तो निसंदेह वे कोई अतिश्योक्ति नहीं कर रहे होते. चार जून 2011 दोनों के बराबर है. आज किसी को कुएं में धकेलने अथवा आग में फेंकने की जरूरत नहीं है. सो रहे प्रदर्शनकारी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के बीच घुस जाना, उनकी पिटाई करना और भगदड़ और आगजनी का जोखिम मोल लेना, जिसमें जालियांवाला बाग कांड की तरह हजारों लोगों की जान जा सकती थी. इसके पीछे जो विचार प्रक्रिया थी, उससे आपातकाल की बू आ रही थी. Monday, June 13, 2011
बेरोजगारी दूर करने में सोनिया सरकार नाकाम
1:11 AM
shailendra gupta
नई दिल्ली
1947 से 2009 तक के राजकाल पर यदि हम पैनी दृष्टि डालें तो एक बात स्पष्ट हो जाती है कि कांग्रेस राज में पूंजीपतियों, ब्यूरोक्रेटस, मुनाफाखोरों और बेईमानों ने ही सुख भोगा है। सामान्य जनता ने सिर्फ कष्ट ही झेला है फिर चाहे वह पंडित नेहरू का दौर रहा हो अथवा श्रीमती इंदिरा गांधी का। स्व॰ राजीव गांधी का दौर भी अपवाद साबित न हो सका। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और नौकरशाही की सजा विगत 60 वर्षों में साधारण जनता ने ही चुकायी है। जनता ने जब अधिकारों की आवाज बुलंद की तो उसे कुचलने का षड्यंत्रा कांग्रेस नेताओं ने सुनियोजित ढंग से किया। जनता 1975 से 1978 के उस दौर को शायद ही कभी भुला पाएगी।
अण्णा हजारे ने लिखी सोनिया गांधी को चिट्ठी
12:34 AM
shailendra gupta
![]() |
| अण्णा हजारे |
गांधीवादी कार्यकर्ता अण्णा हजारे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस नेताओं द्वारा उन्हें भाजपा और आरएसएस का मुखौटा बताये जाने पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग धोखेबाज हैं और झूठ बोलते हैं।
हजारे ने सोनिया को लिखे पत्र में लोकपाल विधेयक के संसद के मानसून सत्र में पारित नहीं होने की स्थिति में 16 अगस्त से फिर अनशन पर जाने की बात दोहराई है। उन्होंने कहा कि उन्हें 30 जून तक विधेयक का मसौदा तैयार हो पाने पर भी संदेह है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चश्मा गायब
12:29 AM
shailendra gupta
वर्धा, महाराष्ट्र
वर्धा के सेवाग्राम आश्रम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चश्मा गायब हो गया है। लापरवाही की इंतिहा है कि बापू का चश्मा पिछले दो महीने से गायब है लेकिन किसी को कानोकान खबर तक नहीं थी। आश्रम के 75 साल पूरे होने के अवसर पर बनाई गयी लिस्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि गांधी जी का चश्मा गायब है जिसके बाद अब चश्मे की खोज जारी है।
Sunday, June 12, 2011
पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी एवं सोनियां गांधी से जुड़े कुछ छायाचित्र
3:37 AM
shailendra gupta
सोनिया एवं राहुल गाँधी के वेबसाईट हैक.
2:22 AM
shailendra gupta
कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी व उनके सांसद पुत्र राहुल गांधी की संसदीय क्षेत्र की वेबसाइटों को हैक कर लिया गया था। हैकरों ने इन दोनों वेबसाइटों से कई महत्वपूर्ण व संवदेनशील जानकारियां भी चुरा लीं। यह वारदात उस वक्त हुई है कि जब उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस यहां अपनी जमीन मजबूत तैयार करने में जुटी हैं। खास तौर पर राहुल गांधी यहां जमीनी स्तर की राजनीति करने में सक्रिय हैं। हैकरों की इस करतूत से राहुल गांधी के आम आदमी से जुड़ने की कवायद में भी रुकावट आई है।
देश भर में लोगों का दुख दर्द जानने की बात करने वाले राहुल कश्मीर क्यों नहीं गये
12:51 AM
shailendra gupta
- नई दिल्ली/ मनोरंजन मिश्र
- राष्ट्रीय महामंत्री, भाजयुमो
भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय एकता यात्रा को वह लोग विवादित करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्हें यात्रा से आने वाली चेतना से राजनैतिक जमीन खिसकने का डर सता रहा है। उन्होंने अलगाववादी ताकतों को चुनौती देते हुए कहा कि यह यात्रा केवल घाटी का भविष्य नहीं संवारेगी बल्कि पाक अधिकृत कश्मीर को फिर से भारत का हिस्सा बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
Thursday, June 9, 2011
कहां गायब हो गए कांग्रेस के युवराज?
12:44 AM
shailendra gupta
धर्मेद्र केशरी
नई दिल्ली
कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के युवराज और युवाओं के हिमायती राहुल गांधी आधी रात के बाद भट्टा परसौल गांव पहुंचे थे। राहुल के मुताबिक वहां वो किसानों के हक की लड़ाई लड़ने गए थे। वो भी तब, जब शायद उस समय उसकी कोई जरूरत नहीं थी। उनके जाने के बाद बहुत हंगामा हुआ और आधी रात की नौटंकी हिट रही । उत्तर प्रदेश सरकार ने जब उन्हें गिरफ्तार करके नोएडा की सीमा से बाहर भेज दिया तो खूब हो-हंगामा हुआ।
Friday, June 3, 2011
Friday, May 27, 2011
भविष्यवाणी: 2014 के चुनाव में राहुल के नेतृत्व को शिकस्त मिलने की संभावना
2:44 AM
shailendra gupta
पं.राजकुमार शर्मा,मुंबई
अप्रैल 2012 के पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपने पद का त्याग करना पड सकता है, जिसके कारण प्रधानमंत्री पद के प्रथम और प्रबल दावेदार श्री प्रणव मुखर्जी होंगे। इसलिये एक तरह से यह भी समझा जा सकता है कि वे अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। सन 2014 के चुनाव में सोनिया जी और राहुल के नेतृत्व को चुनाव में शिकस्त मिलने की संभावना बलवती है।
Thursday, May 26, 2011
राहुल गाँधी की शर्म भी सबसे जुदा है: कभी आती है कभी नही आती
4:56 AM
shailendra gupta
![]() |
| हरियाणा के पत्रकार श्री सूर्या गोयल |
सूर्या गोयल
हिसार/हरियाणा
अगर आपको भारतीय होने पर शर्म नहीं आ रही तो आप भी अपनी आँखे बंद कर लो क्योंकि युवराज को शर्म आ रही है. शर्म इसलिए नहीं की घोटालेंबाज नेता व् अधिकारी कांग्रेस के राज में देश की जनता का अरबों-खरबों रुपया हजम कर गए और डकार भी नहीं ली बल्कि मात्र इसलिए की एक गैर कांग्रेसी सरकार में किसानो पर लाठी चार्ज किया गया. Monday, May 23, 2011
भट्टा पारसोल में राहुल गाँधी तो हार गये थे
7:57 AM
shailendra gupta
आलोक कुमार
सबकी खबर
भट्टा पारसोल में राहुल गाँधी के अनशन के मामले में जो कुछ हुआ वह बिलकुल वैसा नही था जैसा की दिखाई दिया बल्कि वहां प्लान कुछ और ही था. जो फ़ैल हो गया. चालें दोनों और से चली गयी. दूर से देखो तो लगता है की राहुल बाबा जीत गये, लेकिन थोडा गौर से देखो तो पता चलेगा की राहुल गाँधी तो हार गये थे. अथ श्री बैक ग्राउंड कथा का शुभारम्भ करने से पहले कृपया इतिहास पर भी नजर डालिए.
Sunday, May 22, 2011
राहुल गांधी अचानक से सनी देयोल हो गए
5:48 AM
shailendra gupta
गुंजेश
दखल की दुनिया
अगर यह समझना हो कि कैसे ‘पापुलर तरीकों’ का प्रयोग कर शोहरत बटोरी जा सकती है तो हमें बुधवार को राहुल गांधी के द्वारा किये गए धारणा प्रदर्शन और उसके बाद होने वाली गिरफ्तारी का अध्ययन करना चाहिए। इस घटना को जिस तरह से समझाया दिखाया गया है उससे राहुल गांधी एकदम हीरो दिख रहे हैं। किसानों के मसीहा नज़र आ रहे हैं। राहुल गांधी अचानक से सनी देयोल हो गए।
Saturday, May 21, 2011
राहुल बाबा, क्या आपको पता है कि हरी मिर्च ही पक कर लाल मिर्च बन जाती है
7:14 AM
shailendra gupta
श्री लालकृष्ण अडवाणी पर आधारित ब्लॉग से लिया गया लेख
स्वर्गीय राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे, तब उनके बारे में एक चुटकुला काफी मशहूर हुआ था। हुआ यूं कि राजीव जी एक दुकान पर गए। वहां उन्हें पता चला कि हरी मिर्च के मुकाबले लाल मिर्च काफी महंगी है। उनके बाद उन्होंने एक रैली को सम्बोधित करते हुए कहा, 'किसान भाईयों आप लोग हरी मिर्च की खेती करते हैं, जिसकी बहुत अधिक कीमत नहीं मिलती है। इसलिए आप लाल मिर्च की खेती कीजिए, ताकि आपको फसल की बेहतर कीमत मिल सके।'
Friday, May 20, 2011
राहुल को जल्द बड़ी जिम्मेदारी संभालनी होगीः अय्यर
6:09 AM
shailendra gupta
रिपोर्टः अशोक कुमार
संपादनः एस गौड़
कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर का कहना है कि परंपरा को निभाते हुए राहुल गांधी को जल्द बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी. राजीव गांधी की 20वीं बरसी पर अय्यर ने कहा कि कभी कभी 'हम' उनके रास्ते से भटक जाते हैं, पर फिर लौट आते हैं.
मणि शंकर अय्यर राजीव गांधी से प्रेरणा लेकर विदेश सेवा की नौकरी छोड़ कर 1989 में राजनीतिक में आए. वह राजीव गांधी के काफी करीबी रहे.
Thursday, May 19, 2011
Tuesday, May 17, 2011
आखिर खबर आ ही गई कि जलाकर मारे गए किसान!
4:01 AM
shailendra gupta
ब्लॉग लेखक
कल अचानक एक खबर फ्लैश हुई... ३ हिस्से में...
१- राहुल गाँधी प्रधानमंत्री से मिले (मुझे इसमें कोई खबर नहीं दिखी, लगा कि घर का मामला है, चाहे प्रधानमंत्री से वो मिलें या उन्हें घर पर बुला लें.)
२- संसद के अगले सत्र में आयेगा भूमि अधिग्रहण विधेयक (इसमें भी कुछ नया नहीं लगा, क्योंकि ये भी बयान कई स्रोतों से कई बार आ चुका है)
३- भट्टा परसौल गाँव के ८ किसानों को राहुल ने प्रधानमंत्री से मिलवाया (इसमें भी कोई खबर नहीं नजर आई, राहुल जिससे चाहें प्रधानमंत्री से मिलवा दे) घर पंहुचा तो रात को जी न्यूज़ देखने लगा. खबर आ रही थी कि राहुल ने प्रधानमंत्री को फोटो भी दिखाई है,
१- राहुल गाँधी प्रधानमंत्री से मिले (मुझे इसमें कोई खबर नहीं दिखी, लगा कि घर का मामला है, चाहे प्रधानमंत्री से वो मिलें या उन्हें घर पर बुला लें.)
२- संसद के अगले सत्र में आयेगा भूमि अधिग्रहण विधेयक (इसमें भी कुछ नया नहीं लगा, क्योंकि ये भी बयान कई स्रोतों से कई बार आ चुका है)
३- भट्टा परसौल गाँव के ८ किसानों को राहुल ने प्रधानमंत्री से मिलवाया (इसमें भी कोई खबर नहीं नजर आई, राहुल जिससे चाहें प्रधानमंत्री से मिलवा दे) घर पंहुचा तो रात को जी न्यूज़ देखने लगा. खबर आ रही थी कि राहुल ने प्रधानमंत्री को फोटो भी दिखाई है,
Monday, May 16, 2011
फेसबुक पर लोगों ने कहा राहुल गांधी अब दे पेट्रोल पंप पर धरना
7:55 AM
shailendra gupta
![]() | |
| Ritesh kumar tikariha |
Ritesh kumar tikariha
New Delhi
पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी से नाराज लोगों ने सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर भी सरकार को जमकर ताने मारे। एक जोरदार टिप्पणी तो यह भी आई कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को अब उसी तरह धरने पर बैठ जाना चाहिए जैसे कि वे ग्रेटर नोएडा के एक गांव में जा बैठे थे।
जनता राहुल गांधी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है
7:44 AM
shailendra gupta
Nai Paha @ BlogSpot.com
लम्बे अरसे के बाद राहुल गांधी के रूप में देश को एक बेहतरीन युवा नेता मिला है । राहुल गांधी के अन्दर सत्ता की भूख नहीं है । संप्रग सरकार की पिछली पारी में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राहुल गांधी के लिए मंत्री पद की पेशकश की थी लेकिन राहुल जी ने उसे स्वीकार नहीं किया ।
Sunday, May 15, 2011
जगनमोहन की सोनिया-राहुल को खुली चुनौती
4:24 AM
shailendra gupta
हैदराबाद
महानगर टाइम्स
कांग्रेस को पुडुचेरी में रंगासामी से मिली मात के बाद अब आंध्र प्रदेश में भी मुश्किलात का सामना करना प़ड सकता है। आंध्र की कडप्पा लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में अपूर्व जीत दर्ज कराने के एक दिन बाद वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी को चुनौती दे डाली है।
Saturday, May 14, 2011
आडवाणी ने राहुल गांधी को सराहा
1:03 AM
shailendra gupta
नई दिल्ली/ 13 मई 2011
अमर उजाला/ एजेंसी
अपनी पार्टी के रुख से अलग वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी बृहस्पतिवार को किसान आंदोलन मामले में अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की भूमिका की सराहना करते नजर आए। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि राहुल गांधी को भट्टा पारसौल पहुंचने देने में बसपा ने कांग्रेस की मदद की थी, आडवाणी ने कहा कि जो कोई भी किसानों के समर्थन में आगे आता है वह अच्छा काम कर रहा है।
Saturday, April 9, 2011
किसने रची थी राहुल गांधी को बदनाम करने की साजिश
11:25 PM
shailendra gupta
अमेठी के सांसद राहुल गांधी के ऊपर कुछ अर्नगल आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ में दायर दो याचिकाओं का निस्तारण हो चुका है। माननीय न्यायालय ने याचिका कर्ताओं पर 50 लाख रुपये का जुर्माना करते हुए केन्द्रीय जांच ब्यूरो को मामले की तह तक जाने के लिये जांच करने का आदेश दिया है। जांच का विषय यह है कि मनगढ़न्त आरोप लगाकर राहुल गांधी को बदनाम करने और अमेठी के एक संभ्रान्त व्यक्ति ठाकुर बलराम सिंह को परेशानी में डालने के पीछे किसकी साजिश है।
Saturday, April 2, 2011
राहुल गांधी की सादगी के कायल हो गए लोग
4:03 AM
shailendra gupta
पिंजौर.
bhaskar.com
मोहाली में भारत और पाकिस्तान में हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच का आनंद लेने के बाद राहुल गांधी ने पिंजौर के मुगल गार्डन में रात बिताई। राहुल बुधवार रात करीब डेढ़ बजे गार्डन में पहुंचे।
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने राहुल को गार्डन में सबसे ज्यादा सुविधाजनक और महंगा महाराजा सुइट दिखाया, जबकि राहुल ने सबसे कम बजट वाला कमरा पसंद किया, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से राहुल को वहां नहीं रहने दिया गया, फिर राहुल ऑर्डिनरी कमरे में रहे। वे चार दोस्तों के साथ गार्डन में रुके।
Subscribe to:
Posts (Atom)




















New Delhi Time