Monday, January 31, 2011
संजय दत्त राहुल गांधी के अंकल तो नहीं
6:43 AM
shailendra gupta
नवभारत टाइमस ने अपने पोर्टल में फोटो धमाल पेज पर यह मसौदा छपा है कि:
मोतीलाल नेहरू के बारे में अफवाह थी कि इलाहाबाद की फेमस तवायफ दलीपाबाई से उनके संबंध थे। यह भी कहा जाता है कि दोनों की एक बेटी हुई ज़द्दनबाई, जो नरगिस की मां थीं। खैर...बीते लम्हों को देखें तो इस तरह से संजय दत्त राहुल और प्रियंका गांधी के दूर के अंकल हो सकते हैं।
राहुल गांधी के पास ऐसी क्या योग्यता है जिसके बल पर वह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर आसीन हैं
6:36 AM
shailendra gupta
राहुल गांधी आज जिस पद पर बैठे हैं, उसे हासिल करने के लिए उन्होंने क्या- क्या किया
समन्वय नंद/ Visfot.com
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने हाल ही में एक "महत्वपूर्ण" बयान दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस में काम करने के लिए पारिवारिक पृष्ठभूमि अब मायने नहीं रखेगी। संगठन के विभिन्न पदों के लिए व्यक्तित्व और क्षमताओं के आधार पर चुनाव होगा। कांग्रेस में भाई-भतीजावाद के लिए भी कोई स्थान नहीं है। जो कार्यकर्ता संगठन के लिए काम करेगा उसे ही पार्टी में उचित पद दिया जाएगा।
काले धन पर राहुल का बयान को गडकरी ने मजाक बताया
6:16 AM
shailendra gupta
चेन्नई/ Pressnote.in
काले धन पर कांगे्रस महासचिव राहुल गांधी के बयान को भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि विदेश में जमा भारतीयों के काले धन को वापस देश लाने के मुद्दे पर कांगे्रस विरोधाभासी स्थिति में है। राहुल ने औरंगाबाद में शनिवार को कहा था कि विदेशी बैंकों में जमा काला धन आम भारतीयों का है और इसे वापस लाकर जनकल्याण कार्यो में खर्च किया जाना चाहिए। यहां मीडिया से बातचीत में गडकरी ने कहा कांगे्रस एक तरफ उन लोगों के नाम उजागर नहीं कर रही, जिनका काला धन विदेश में है। जबकि राहुल गांधी उनका पर्दाफाश करने और धन को वापस लाने की बात कर रहे हैं। यह वाकई मजाक है।
Saturday, January 29, 2011
राहुल गांधी एक चतुर और पेशेवर राजनीतिज्ञ की तरह अब बयान बाजी करने लगे हैं
8:09 AM
shailendra gupta
Prabhakar Singh
JOURNALIST Delhi : India
हालिया राहुल गांधी का बयान कि ‘राजनीतिक ढांचे में घुन लग गया है और हमें इसे बदलना होगा एसा प्रतीत होता है कि गंदगी के महासागर में खड़े होकर और उसको साफ़ करने की बातबात कर रहे हैं राहुल ... राहुल गांधी एक चतुर और पेशेवर राजनीतिज्ञ की तरह अब बयान बाजी करने लगे हैं..जिस राजनैतिक व्यवस्था को बदलने की बात राहुल गांधी कर रहे है वास्तव में सबसे ज्यादा उनके पार्टी के लोगों ने राजनीति को काफी गंदा कर रखा है.
हमें परिवार तंत्र की राजनीति की तस्वीर बदलनी होगी : राहुल गांधी
7:13 AM
shailendra gupta
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में राहुल गांधी ने कहा, "हमें यह (परिवार तंत्र की राजनीति की) तस्वीर बदलनी होगी. इसलिए सांगठनिक चुनाव कराए जा रहे हैं." राहुल गांधी का कहना है कि इस प्रक्रिया में कोई वंशवादी राजनीति नहीं होगी.
Friday, January 28, 2011
कांग्रेस के युवराज पूरी तरह हताश हो चुके हैं : ठाकरे
5:27 AM
shailendra gupta
मुंबई
एजेंसी
शिवसेना ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की 'मुंबई सभी भारतीयों के लिए' टिप्पणी पर और कड़ा रूख अपनाते हुए एक बार फिर सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठाया। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि मुंबई भले ही सभी भारतीयों की हो सकती है लेकिन यह एक इतालवी मां की कैसे हो सकती है।
राहुल गांधी तक पहुंचेंगे युवा कांग्रेसियों के सुझाव
5:20 AM
shailendra gupta
गुडग़ांव
dainiktribuneonline.com
अब कोई भी युवा कांग्रेसी यह शिकायत नहीं कर सकता कि उसके द्वारा पार्टी हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी पार्टी प्रमुखों को नहीं दी जा रही है। इस संबंध में पार्टी द्वारा ऐसी योजना तैयार की गई है कि किसी भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा देश हित, जन हित सहित पार्टी हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी सीधे देश के लोकप्रिय युवा नेता राहुल गांधी के संज्ञान में लाया जा सकता है।
Thursday, January 27, 2011
राहुल गांधी जो बोलेंगे उसका बड़ा संदेश जाएगा
7:42 AM
shailendra gupta
![]() |
Anoop Aakash Verma |
Anoop Aakash Verma
New Delhi : India
यह लगभग तय है कि अगला चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा इसलिए समझा जा रहा था कि राहुल गांधी जो बोलेंगे उसका बड़ा संदेश जाएगा। पर राहुल के भाषण में आक्रामकता कम, दार्शनिकता ज्यादा थी। इसलिए अगर सहज भाव में कहा जाये तो पूरे देश से आये नेताओं को मजा नहीं आया। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को अवसर देने की बात कही। यही बात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी कही लेकिन आम कार्यकर्ता आगे कैसे आएगा, इसका फामरूला किसी ने नहीं सुझाया।
मैं इस देश में रहने वाले आदिवासियों के जीवन स्तर में बदलाव लाना चाहता हूं: राहुल गांधी
7:32 AM
shailendra gupta
महाराष्ट्र की तीन दिनों की यात्रा पर यहां आए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को युवक कांग्रेस और पार्टी के शीर्ष छात्र संगठन एनएसयूआई में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देते हुए कहा कि कार्यालय पदाधिकारियों का चयन सीधे संगठनों के सदस्य करेंगे.
Wednesday, January 26, 2011
कांग्रेस बहुमत पाए बिना राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का साहस नहीं कर सकती
4:20 AM
shailendra gupta
रामबहादुर राय
जाने-माने पत्रकार
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार दोहरे संकट में फंसती जा रही है। पहला संकट तो कांग्रेस का अपना आंतरिक मामला है, उसकी अपनी कमजोरियां हैं। दूसरा संकट यह कि कांग्रेस घटक दलों को गठबंधन की मर्यादा में रख नहीं पा रही है। वर्ष 2009 में पंद्रहवीं लोकसभा के चुनाव के बाद यूपीए ने जो अपना रोडमैप तैयार किया था, वह अब काम नहीं कर रहा है। कांग्रेस और राहुल गांधी भी इस इरादे से काम कर रहे थे कि 2014 के चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत पाकर गठबंधन की मजबूरी से बाहर निकल आएगी। यह नहीं सोचा गया था कि कुछ ही महीनों में इतने घोटाले सामने आ जाएंगे कि प्रधानमंत्री की छवि दागदार हो जाएगी। घोटालों में भले सीधे प्रधानमंत्री पर आरोप न हों, लेकिन इतना सब लोग समझ रहे हैं कि प्रधानमंत्री मंत्रियों को बर्दाश्त कर रहे हैं और उन पर अंकुश लगाने में नाकाम हैं। इसलिए प्रधानमंत्री भी उतने ही गुनहगार हैं, जितना कि भ्रष्ट मंत्री हैं।
कार्यकर्ताओं से नहीं मिलेंगे राहुल
4:12 AM
shailendra gupta
नागपुर.
दैनिक भास्कर
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी गुरुवार को एक दिवसीय विदर्भ दौरे पर आ रहे हैं। 27 जनवरी को सुबह 8.45 बजे नई दिल्ली से विशेष विमान से वे नागपुर स्थित डा. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर आगमन करेंगे। वहां से 9 बजे सीधे गड़चिरोली के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे।
राहुल गांधी का व्यंग्यमय होर्डिंग
4:09 AM
shailendra gupta
कपूरथला। महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शिव सेना (बाल ठाकरे) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनोज अरोड़ा व शहरी अध्यक्ष काला पंडित के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले मंगलवार को बस स्टैंड के नजदीक प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व महासचिव राहुल गांधी का व्यंग्यमय होर्डिंग लगाए। |
Tuesday, January 25, 2011
आपका ब्लूप्रिंट क्या है राहुल ?
6:45 AM
shailendra gupta
राहुल गाँधी
प्रभात शुंगलू
स्वतंत्र पत्रकार, नईदिल्ली
अगर देश में घी, नून, तेल, आटा, दाल, चावल, कपड़ा, घर और घर के कर्ज़ के दाम आसमसाम छू रहे तो कांग्रेसियों का भला क्या दोष। क्या सहयोगी भी उतने दोषी नहीं। यही सिम्पल सा सवाल तो राहुल गांधी ने भी पूछा था। कृषि और खाद्द आपूर्ति मंत्री शरद पवार की एनसीपी को न जानें क्यों माख लग गई। कैसे राहुल के बयान को तोड़-मरोड़ कर छोटी लाइन के ज़रिये इटली पहुंचा दिया। अरे देश की समस्या देश में ही सुलटा ली जाती। इटली भेजने की क्या ज़रूरत थी। एनसीपी का वजूद रह रह कर उसे उस पल की याद दिलाता है जब पवार कांग्रेस से अलग हुए।
राहुल गांधी पर भड़के सछास कार्यकर्ता
6:37 AM
shailendra gupta
मुगलसराय। छात्रसंघ चुनावों की बहाली न कर छात्रों को राजनीति से दूर रखने की दोहरी नीति के विरोध में समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चकिया तिराहे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सछास नेता आशुतोष सिन्हा और सपा पार्षद की रिहाई न करने के विरोध में कांगे्रस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। |
Monday, January 24, 2011
युवा कांग्रेस को नहीं बदल पाएं राहुल गांधी: युवक कांग्रेस
6:08 AM
shailendra gupta
अजय गडकरी
सदस्य भंडारा शहर युवक कोंग्रेस
जब 2007 में राहुल गांधी कांग्रेस महासचिव चुने गए थे तब उन्हें परिवर्तन के प्रतीक के रूप में देखा गया था। उस वक्त उनका जिम्मा यह था कि कैसे राजनीति से वंशवाद, संरक्षणवाद और धनवाद को खत्म किया जाए। उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि कांग्रेस से नामजदगी संस्कृति को समाप्त किया जाएगा। आज साढ़े तीन साल बाद राहुल के उन वादों पर नजर डालें तो पता चलेगा कि भारतीय युवा कांग्रेस के लिए उन्होंने जो भी प्रयोग किए थे, वे लड़खड़ा रहे हैं। भारतीय युवा कांग्रेस ने बेशक युवा नेताओं की एक पीढ़ी राजनीति में दी है, लेकिन ये नेता आराम की राजनीति को ज्यादा तवज्जो देने वाले लगते हैं। आंदोलनकारी राजनीति से इनका कोई सरोकार नहीं। रही-सही कसर ये आपस में लड़-झगड़ कर पूरी कर रहे हैं।
Saturday, January 22, 2011
स्विस बैंक मैं राहुल गाँधी के खाते मैं दस हजार करोड़
12:05 AM
shailendra gupta
स्विटजरलैण्ड की पापुलर मैगजीन स्वेजर इलस्ट्रेट का खुलासाराजीव गाँधी ने खुलवाया था स्विस बैंक मैं खातासोनिया गाँधी करतीं थीं ओपरेट
Friday, January 21, 2011
राहुल गांधी के रूप में युवाओं को मिला आदर्श नेता : राकेश
11:32 PM
shailendra gupta
गुड़गांव
जागरण संवाद केंद्र
युवा काग्रेस नेता राकेश दौलताबाद ने कहा है कि राहुल गांधी के रूप में देश के युवाओं को एक आदर्श नेता मिल गया है। वे देश को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। दौलताबाद ने यह बात बुधवार को गांव फाजिलपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
‘वाई इंडिया निड्स राहुल गांधी’ पुस्तक का विमोचन
11:28 PM
shailendra gupta
नई दिल्ली अमरउजाला सुनील गुप्ता की राहुल गांधी पर लिखी गई पुस्तक ‘वाई इंडिया निड्स राहुल गांधी’ का विमोचन फिक्की सभागार में किया गया। पुस्तक का विमोचन केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्र्व मंत्री जगदीश टाइटलर और कोयला राज्यमंत्री प्रदीप पाटिल और सांसद महाबल मिश्रा ने किया। लेखक ने अपने विचार देश की जनता के सामने रखा है कि राजनीति में मुख्य नेता के रूप में हमें राहुल गांधी की जरूरत क्यों है। |
युवा शक्ति के प्रेरणा स्रोत विवेकानंद हैं , न कि राहुल गाँधी
5:10 AM
shailendra gupta
शिवराज सिंह
मुख्यामंत्री मध्यप्रदेश शासन
यह सर्व विदित है कि कांग्रेस और करप्शन का तो चोली दामन का साथ है | राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी द्वारा संविधानेत्तर शक्ति केंद्र के रूप में काम करना इस देश की जनता के साथ एक बड़ा धोका नहीं तो और क्या है | क्या युवा कांग्रेस का चेहरा बनकर युवाओं को लुभाने की कोशिश करने वाले राहुल गाँधी बताएँगे कि उनके कठपुतली प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के अर्थशास्त्री होने के बावजूद हवाला घोटाला और सत्यम घोटाला कैसे हुआ ? यह कांग्रेस और यूपीए सरकार ही थी जिसने गेहूँ निर्यात में घोटाला किया और अभी चुनाव से ठीक पहले इस्राइल से रक्षा सौदे में घोटाला सुर्खियों में है |
Thursday, January 20, 2011
राहुल गांधी के वक्तव्यों से लगता ही नहीं कि विश्वविद्यालयों का शिक्षा, शोध और ज्ञान से भी कुछ संबंध है
7:37 AM
shailendra gupta
एस. शंकर,दैनिक जागरण
पिछले चार महीने से राहुल गांधी देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में जा-जाकर छात्रों को राजनीति से जुड़ने की सलाह दे रहे हैं। इधर उन्होंने उच्च-स्तर पर हस्तक्षेप कर कई विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनावों पर लगी रोक हटवाई है। उन्होंने वाराणसी, लखनऊ और इलाहाबाद में विश्वविद्यालयों और दूसरे शिक्षा संस्थानों में जाकर छात्रों को राजनीति में आने को कहा। यहां तक कि विश्वविद्यालयों को राजनीति की नर्सरी बनाने की चाह व्यक्त की। विवल राजनीति की चिंता करते हैं। श्वविद्यालयों को लेकर उनके सभी बयान लगातार के एक बार भी उसमें शिक्षा संबंधी कोई बात नहीं कही गई।
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री डा.प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा: यदि राहुल गांधी को हिंदुओं से डर लगता है तो उन्हें पाकिस्तान चला जाना चाहिए
1:18 AM
shailendra gupta
गुमला
रांची एक्सप्रेस
जेहादी आतंकवाद की ओर से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए भगवा आतंकवाद का हौवा खड़ा किया जा रहा है। हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकते। यह बात विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री डा.प्रवीण भाई तोगड़िया ने आज स्थानीय परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित श्री हनुमत शक्ति जागरण महायज्ञ को संबोधित करते हुए कही। डा.तोगड़िया ने अपने चिरपरिचित आक्रमक अंदाज में केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम को कथित भगवा आतंकवाद के लिए लताड़ते हुए कहा कि समझ में नहीं आता है कि यह बात पाकिस्तान का गृहमंत्री बोल रहा है या भारत का।
Subscribe to:
Posts (Atom)














