This is default featured slide 1 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 2 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 3 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 4 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

This is default featured slide 5 title

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat

Tuesday, February 22, 2011

राहुल गांधी से पूछा ‘‘अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना चाहते हैं तो...

अमेठी
दैनिक भास्कर

कांग्रेस महासचिव को आजकल उत्तरप्रदेश के दौरे के दौरान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने ऐसा प्रश् न पूछ लिया जिसका जवाब देने में कुछ देर के लिए वे कुछ देर के लिए दुविधा में पड़ गए। दरअसल अमेठी में राजफुलवारी में कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ता सोनू सिंह ने राहुल गांधी से पूछा ‘‘अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना चाहते हैं तो प्रियंका को आगे क्यों नहीं लाते?’’

Sunday, February 20, 2011

राहुल गांधी के डिंपल पर कुर्बान लोकतंत्र


  •  
  • मैंने पूछा, ‘आपको राहुल गांधी अच्छे लगते हैं?’ उसने कहा, ‘बेशक।’ मैंने पूछा, ‘राहुल गांधी की कौन सी बात आपको अच्छी लगती है?’ उसने कहा, ‘राहुल का डिंपल! वह जब मुस्कुराता है तो उसका डिंपल बहुत अच्छा लगता है, मैं उसी की कायल हूं। बाकी नेता (उसने कुछ क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं के नाम लिए) तो जानवरों की तरह लगते हैं, पता नहीं क्यों लोग उन्हें वोट देते हैं!’ मैं चुप हो गया। जैसे एक झटके में मुझे परमज्ञान मिल गया। मेरे ज्ञान चक्षु खुल गए। समझ आ गया कि हिंदुस्तान में महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी मुद्दे क्यों नहीं बन रहे हैं। उस दिन मुझे मेरे सारे सवालों के जवाब मिल गए। मैंने मन ही मन कहा, यह डिंपल डिमोक्रेसी तुम्हें मुबारक मेरे देश!
  • -

Saturday, February 19, 2011

राहुल से तो उम्मीद नही लेकिन माया को भी न जाने क्या हो गया

हाशिये के लोगों को कानून के जरिये आत्मनिर्भर नहीं बना सकते उत्तर प्रदेश में दलित उत्पीड़न की घटनाएं चर्चा का विषय हैं। बहन मायावती के मुख्यमंत्री काल में इन घटनाओं का होना ज्यादा चिंताजनक है। राहुल गांधी का कहना है कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर दलित समस्या का समाधान हो जाएगा। सपा और भाजपा भी दलित समुदाय की बेहतरी के लिए अपनी-अपनी पार्टी का सत्ता में आना जरूरी बता रहे हैं। पर जनता क्या करे? इनमें से कौन-सी पार्टी है, जिसका शासन दलितों ने नहीं देखा?

Friday, February 18, 2011

मैं भी लाचार हूँ…..क्या प्रधानमंत्री बन सकता हूँ?

munish

कल प्रधानमन्त्री जी का व्यक्तव्य सुना तो दिल बाग़ बाग़ हो गया. सुनकर ख़ुशी के आंसू बहने लगे. प्रधानमंत्रीजी के कथन से सुनकर लगा देश वाकई तरक्की कर रहा है. बताइये एक “लाचार” और “मजबूर आदमी” देश का प्रधानमन्त्री बन गया है तो मेरे अन्दर भी उत्साह की तरंगें हिलोरें मारने लगीं . एक उम्मीद बंधी की बेटा मुनीष अब तुम्हारा भी नंबर लग सकता है प्रधानमंत्री बनने का. मैं भी बहुत मजबूर और लाचार आदमी हूँ , और सच तो ये है की मेरी लाचारियत प्रधानमंत्रीजी से मिलती भी है. वो गठबंधन के आगे मजबूर हैं, मैं भी संबंधों को निभाने के लिए मजबूर हूँ. वो भी एक महिला के आगे नतमस्तक हैं मैं भी एक महिला के आगे नतमस्तक हूँ. उनकी सरकार में उन्ही की नहीं चलती मेरे घर में भी मेरी ही नहीं चलती. उनसे देश की व्यवस्था नहीं संभल रही है और मुझसे मेरे घर की व्यवस्था नहीं चलती. आप माने या न माने में भी प्रधानमन्त्री बनने लायक हूँ.

ब्राह्मणों को राहुल गाँधी से न्याय की उम्मीद

यमुनानगर
दैनिक ट्रिब्यून

आल इंडिया कांगे्रस कमेटी के सदस्य व आर्थिक आधार पर ब्राह्मणों को आरक्षण देने के मामले पर बनी कमेटी के संरक्षक उमेश शर्मा का कहना है कि ब्राह्मणों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए क्योंकि ब्राह्मणों की सदा ही हर क्षेत्र में उपेक्षा हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि यमुनानगर जिला हरियाणा में ही पड़ता है, इसलिए हरियाणा के मुख्यमंत्री को चाहिए कि रोहतक की तरह यहां का भी विकास करवाएं। शर्मा यहां कांग्रेसी नेता एनके शर्मा के दो पुत्रों की मौत पर दु:ख व्यक्त करने एवं भगवान परशुराम का मन्दिर बिलासपुर में तैयार करवाने मे मुख्य भूमिका अदा करने वाले कैप्टन वासुदेव रतन शर्मा का हालचाल पूछने आए थे।

राहुल के करिश्मे के भरोसे बैठे हैं कार्यकर्ता

युवा कांग्रेस की बागडोर जब राहुल गांधी  के हाथ में आई, तब सियासी हलकों में ऐसा माना गया कि कांग्रेस की चाल कुछ और होगी। राजनीति को युवा बनाने और बुजुर्गवार प्रथा को विराम देकर किसी नए दिशा-निर्देश के सपने देखे जाने लगे। लेकिन युवक कांग्रेस की कार्यप्रणाली को लेकर अब उसकी मातृ संस्था अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सवाल उठने लगे हैं। चूंकि युवा कांग्रेस की कमान स्वयं राहुल गांधी संभाल रहे हैं, इसलिए कार्यप्रणाली के विरोध में कोई खुल कर तो नहीं बोल सकता, लेकिन दबी जुबान सभी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

Tuesday, February 15, 2011

फोटोग्राफरों ने किया राहुल की यात्रा का बहिष्कार


शिलांग। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों के दुर्व्यवहार के विरोध में फोटो पत्रकारों ने उनके आयोजित कार्यक्रम का बहिष्कार किया।

क्या कांग्रेस मनमोहन सिंह से पीछा छुड़ाने का बहाना तलाश रही है?

आनंद प्रधान
 teesraraasta.blogspot.com
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्ववाले राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एन.ए.सी) और कांग्रेस की अगुवाई वाली यू.पी.ए सरकार के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है. पिछले डेढ़ महीने में खाद्य सुरक्षा कानून के मसौदे और सूचना के अधिकार में संशोधन से लेकर कई और महत्वपूर्ण आर्थिक, सामाजिक और कानूनी मुद्दों पर दोनों के बीच का टकराव सार्वजनिक रूप से खुलकर सामने आ गया है.

Monday, February 14, 2011

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राहुल गांधी को मुख्य साजिशकर्ता माना

लखनऊ
upwebnews.com
झूठे आरोपों में फंसाने की कोशिशों के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सीधे तौर पर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को मुख्य साजिशकर्ता माना है। संघ का मानना है कि षडयन्त्र के पीछे सोची समझी साजिश है। संघ को फंसाने के लिए पहले पूरी स्क्रिप्ट लिखी गई बाद में कहानी को सामने लाया गया। यह बात आज संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राममाधव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। श्री माधव आज यहां जियामऊ स्थित विश्व संवाद केन्द्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

बस इतना ही कहती हूं ' गेट वेल सून' राहुल गांधी

Dr. Rajendra Gupta
मुन्नी को तो आप जानते ही होंगे जो सलमान की खातिर बदनाम हो गई। उसी मुन्नी की एक बहन है चुन्नी जो अपनी बहन की ही तरह बदनाम होना चाहती है। लेकिन किसी एक के लिए नहीं , बल्कि कइयों के लिए। दरअसल चुन्नी को आजकल कई सारे लोगों से प्यार हो गया है। वह कभी किसी के बारे में सोचती है तो कभी किसी के बारे में ... अब फितूर चढ़ा है आज वैलंटाइंस डे पर तो वह अपने दिल की बात उन तक पहुंचा ही देगी।